तेलुगु भाषा के अक्षर ज्ञान हेतु ग्रीष्मकालीन कक्षा का आयोजन

# 17 Apr, 2026

तेलुगु भाषा के अक्षर ज्ञान हेतु ग्रीष्मकालीन कक्षा का आयोजन आंध्रा समाज,

बिलासपुर - समाज के बच्चों एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए तेलुगु भाषा के अक्षर ज्ञान एवं मूलभूत शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह कक्षाएं दिनांक 04 मई 2026 से 06 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तेलुगु भाषा के आधारभूत ज्ञान से परिचित कराना, उनकी भाषा समझ को विकसित करना एवं उनके भाषाई कौशल को सुदृढ़ बनाना है। कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को सरल एवं प्रभावी तरीके से अक्षर ज्ञान, पढ़ना-लिखना तथा बोलचाल की प्रारंभिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

समाज के अनुभवी एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा इन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से  एन. रमना मूर्ति,  पी. श्रीनिवास राव, टी. रमेश बाबू,  डी. एन. प्रसाद,  ए. सत्यनारायण,  डी. वी. रमना,  आर. मनोरथ बाबू,  जी. रमेश चंद्रा,  आर. प्रसाद राव सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

आंध्रा समाज, बिलासपुर सभी अभिभावकों एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध करता है कि वे अपने बच्चों का नामांकन शीघ्र कराएं। पंजीयन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम एवं आवश्यक विवरण प्रधान पाठिका/प्रबंधन समिति से संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं। यह ग्रीष्मकालीन कक्षा बच्चों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, जिससे वे अपनी मातृभाषा तेलुगु से जुड़कर अपनी सांस्कृतिक जड़ों को और अधिक मजबूत बना सकेंगे।

Banner