जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा,

# 06 Apr, 2026 छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए बड़ा निर्णय दिया है। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट की ऑर्डर कॉपी सामने आई है, जिसमें अमित जोगी को साजिश रचने का दोषी पाया गया है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि इस हत्याकांड में अमित जोगी की भूमिका साजिशकर्ता के रूप में साबित हुई है। इसी आधार पर कोर्ट ने उन्हें अन्य आरोपियों के समान दोषी मानते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि जब सभी आरोपियों पर एक ही अपराध में शामिल होने का आरोप हो, तो किसी एक आरोपी के साथ अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता। यदि सभी के खिलाफ समान प्रकार के सबूत मौजूद हैं, तो किसी एक को बरी करना न्यायसंगत नहीं होगा, जब तक कि उसके पक्ष में कोई ठोस और अलग कारण न हो। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की स्पेशल डिवीजन बेंच ने सुनाया है।
Banner