यादव प्रीमियर लीग के पहले मैच में कृष्णा इलेवन को मिली जीत

# 05 Feb, 2026

बिलासपुर। कृष्ण सेना यादव समाज, बिलासपुर के तत्वावधान में यादव प्रीमियर लीग (YPL) के प्रथम वर्ष का भव्य शुभारंभ 4 फरवरी को जमुना प्रसाद महाविद्यालय मैदान, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन यादव समाज द्वारा बिलासपुर में पहली बार आयोजित किया गया है, जिसे लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ यादव समाज के आराध्य भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धर्मजीत सिंह, विधायक तखतपुर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस. एल. निराला (प्राचार्य, जे.पी. वर्मा महाविद्यालय) एवं उमेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। यादव प्रीमियर लीग के अंतर्गत उद्घाटन दिवस पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रथम मैच में जगन्नाथ इलेवन और कृष्णा इलेवन के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें कृष्णा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रनों से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में द्वारिकाधीश इलेवन और विष्णु इलेवन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें द्वारिकाधीश इलेवन ने 72रनों से विजय प्राप्त की। इस आयोजन को सफल बनाने में यादव प्रीमियर लीग आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

आयोजन समिति में शैलेन्द्र यादव, शरद यादव, छोटू यादव, दीपक यादव, विक्की यादव, रंजीत यादव, आशीष यादव, देवेन्द्र यादव, मंजीत यादव, आयुष यादव, सिद्धार्थ यादव, तरूण यादव, राजा यादव, सत्येन्द्र यादव, विकास यादव, विजय यादव, संदीप यादव, कृष्णा यादव, राजू यादव, आकाश यादव, सुनील यादव, दीपक यादव (तिफरा) एवं पुकार यादव शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं आयोजन समिति ने यादव प्रीमियर लीग को सामाजिक एकता, खेल भावना एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Banner