स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने 275 छात्राओं को बांटे स्वेटर, जल्द ही फिल्टर की सुविधा होगी उपलब्ध

# 23 Jan, 2026

ठंड के मौसम में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा तखतपुर के कन्या शाला स्कूल में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 275 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्वेटर वितरण के बाद उन्होंने स्वयं बच्चों को मध्यान्ह भोजन अपने हाथों से परोसा और आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूल में ठंडे पानी के लिए वाटर फिल्टर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने कहा कि “बसंत पंचमी जैसे पावन दिन पर शिक्षा के इस मंदिर में सेवा करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यही बच्चे हमारे भविष्य की नींव हैं, इनके हित के लिए मैं सदैव आगे खड़ी रहूंगी।

” स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के * अध्यक्ष चंचल सलूजा* ने बताया कि उनकी संस्था बिलासपुर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि “फाउंडेशन का उद्देश्य जनसेवा से जुड़े हर कार्य में सक्रिय भूमिका निभाना है।”

Banner