ऊषा देवी भंडारी स्मृति फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 28 दिसंबर से

# 10 Dec, 2025

*28 दिसंबर से शुरू होगी ऊषा देवी भंडारी स्मृति फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा ,32 टीमें भिड़ेंगी,...

 बिलासपुर। बिलासपुर में इस साल भी क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ने वाली हैं। स्वर्गीय ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अपने 13वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस बार आयोजन और भी भव्य, इनामी राशि देश में सबसे ज्यादा और मुकाबले पहले से ज्यादा रोमांचक होने जा रहे हैं। बिलासपुर। शहर में 28 दिसंबर से शुरू होने जा रही फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा की तैयारियां जोरों पर हैं। दिवंगत ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में हर वर्ष होने वाला यह टूर्नामेंट अब खेल कैलेंडर का स्थायी हिस्सा बन चुका है और इस बार यह आयोजन अपने 13वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। आयोजक ईशान भंडारी ने बताया कि शहरवासियों का स्नेह, खिलाड़ियों का उत्साह और पिछले 12 वर्षों की सफलता इस टूर्नामेंट को हर बार और शानदार बनाती है। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि अन्य राज्यों से भी टीमें खेलने पहुंचती हैं, जिससे टूर्नामेंट का दर्जा और प्रतिष्ठा बढ़ती है। इससे पहले भी ईशान भंडारी अपनी माता की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुके हैं। इनामी राशि — देश में सबसे बड़ी लाइट-वेट टेनिस बॉल प्राइज मनी इस बार आयोजन समिति ने इनामी राशि तय की है— ₹11,11,111 (11 लाख 11 हजार 111 रुपये) इसके साथ चमचमाती ट्रॉफी भी विजेताओं को दी जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, लाइट-वेट टेनिस बॉल क्रिकेट में यह देश की सबसे ज्यादा इनामी राशि मानी जा रही है। फैसिलिटीज और व्यवस्था — खिलाड़ियों और दर्शकों पर खास ध्यान टूर्नामेंट की रात्रिकालीन चमक को बनाए रखने के लिए मैदान को दुधिया रोशनी से सजाया जाएगा। दूर-दराज़ से आने वाली टीमों के लिए रुकने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समिति की ओर से की जाएंगी। आयोजक बताते हैं कि हर साल मिली जनता की गर्मजोशी आयोजन समिति की जिम्मेदारी और उत्साह को और बढ़ा देती है। उद्देश्य यह है कि खिलाड़ियों और दर्शकों को हर बार पिछले वर्ष से ज्यादा बेहतर अनुभव दिया जा सके।

 — हर मैच में दर्जनों मौके प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को उत्साह देने के लिए कई विशेष ईनाम रखे गए हैं— मैन ऑफ द मैच – हर मुकाबले में बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन बेस्ट फील्डर अन्य कई कैटेगरी में पुरस्कार पूरे टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दर्शक घर बैठे भी इस मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।

रोशनी, आतिशबाजी और शानदार माहौल — टूर्नामेंट की पहचान हर साल की तरह इस बार भी मैदान में भव्य आतिशबाजी होगी और पूरा आयोजन दुधिया फ्लड लाइट्स में जगमगाएगा। निष्पक्ष खेल समिति की पहली प्राथमिकता बताई गई है। इस आयोजन का मकसद है— अधिक से अधिक खेल प्रतिभाओं को मंच देना और बिलासपुर व छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में चमकाना। आयोजक का आमंत्रण — देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के नाम संदेश आयोजक ईशान भंडारी ने कहा है कि यह टूर्नामेंट शहरवासियों के साथ-साथ देशभर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए है।

Banner