राजू सलूजा बने कैट के राष्ट्रीय सचिव , व्यापारियों की समस्याएं केंद्र में भेजने में होगी आसानी

# 27 Oct, 2025

राजू सलूजा बने कैट के राष्ट्रीय सचिव कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट )अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं महामंत्री प्रवीण खेंडेलवाल ने राजू सलूजा के संगठन के लिए किए उत्कृष्ट कार्यो और समाज सेवी भाव को देखते हुए राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया

राष्ट्रीय वॉइस चेयरमैन अमर परवानी  ने कहा कि राजू सलूजा का कैट राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होना छत्तीसगढ़ कैट के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है राजू सलूजा हमेशा संगठन के हर कार्य में सक्रिय रह अपना योगदान देते है और आगे भी देते रहेंगे संगठन को नई उच्चाइयों पर ले जाएँगे हमारी यही कामना है ।

छत्तीसगढ़ कैट के कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर प्रभारी राकेश ओछवानी ने  राजू सलूजा  को बधाइयाँ दी ,वही बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी,महामंत्री हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने राजू सलूजा को कैट का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर बधाइयाँ दी एवं कैट बिलासपुर महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने कहा की राजू सलूजा  का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है और अब बिलासपुर के व्यापारियों की समस्याएं सीधे केंद्र में आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी जिससे व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा

Banner