26 अक्टूबर को हवाई सुविधा जन आंदोलन के 6 साल पूरे,छठवीं वर्षगांठ कार्यक्रम के लिए

# 18 Oct, 2025

26 अक्टूबर को हवाई सुविधा जन आंदोलन के 6 साल हो रहे हैं पूरे

छठवीं वर्षगांठ कार्यक्रम के लिए कल धरना स्थल पर आवश्यक बैठक

बिलासपुर 18 अक्टूबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के द्वारा प्रारंभ किए गए जन आंदोलन के 6 साल आगामी 26 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं। समिति ने छठवीं वर्षगांठ पर किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए कल 19 अक्टूबर रविवार को महा धरना स्थल पर प्रात 11:00 बजे एक बैठक बुलाई है जिसमें सभी सदस्यों और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है। गौर तलब है कि एक छोटी शुरुआत के तहत 2019 में 26 अक्टूबर के ही दिन बिलासपुर में एयरपोर्ट विस्तार और हवाई सुविधा के लिए जन आंदोलन प्रारंभ किया गया।

विगत 6 सालों में बिलासपुर के जन संगठनों नागरिकों समिति के सदस्यों आदि ने संयुक्त रूप से इस जन आंदोलन को चलकर आशिक उपलब्धि भी हासिल की है आज बिलासपुर में एक एयरपोर्ट संचालित है हालांकि इस सुविधा को पर्याप्त नहीं कहा जा सकता क्योंकि यहां बड़े बोइंग और एयरबस जैसे विमान उतर नहीं पाते। यही नहीं बिलासपुर से नागरिकों की जो मूल मांग है कि देश के चारों दिशाओं में काम से कम एक महानगर तक सीधी हवाई सेवा उपलब्ध हो वह भी इन 6 सालों में पूरी नहीं हो पाई है। वर्तमान में बिलासपुर से केवल दो महानगर दिल्ली और कोलकाता का हवाई संबंध है और वह भी सप्ताह में केवल तीन दिन और दो दिन हवाई सेवा इन महानगरों तक उपलब्ध है। हैदराबाद और मुंबई के लिए लगातार मांग होने के बाद भी हवाई सेवा मंजूर नहीं की गई है। बिलासपुर दिल्ली सेक्टर को पूर्व में सप्ताह में सातों दिन हवाई जहाज उपलब्ध था जिसे अभी घटा दिया गया है इन सब कारणों की वजह से यह जन आंदोलन लगातार चलाए जाने की आवश्यकता बनी हुई है। जहां तक बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार की बात है सेना के द्वारा रक्षा मंत्रालय के कब्जे वाली जमीन के दाम 71 करोड रुपए से घटकर 46 करोड रुपए कर दिए जाने के बाद भी अभी तक राज्य सरकार ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। यदि राज्य सरकार 46 करोड रुपए देने में भी आपत्ति करेगी तो यह मामला फिर लंबे रूप से लटक जाएगा। गौरतलब है कि 2011-12 में सेंस के केंद्र के लिए एयरपोर्ट के चारों तरफ 1012 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर दिया गया था बिना यह सोचे समझे कि भविष्य में एयरपोर्ट के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।आज सेना का प्रोजेक्ट ड्रॉप हो चुका है परंतु जमीन खाली और बेकार पड़ी है फिर भी एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध नहीं है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा। आज के धरना में  रवि बनर्जी ,रामशरण यादव, बद्री यादव अशोक भंडारी, परशुराम केवट, चित्रकांत श्रीवास ,प्रतीक तिवारी, गुड्डू सिंह, देवेंद्र सिंह ठाकुर ,समीर अहमद, शेखअल्फाज, प्रकाश बारानी, शिरीष कश्यप ,महेश दुबे टाटा, मजहर खान, संदीप बाजपेई ,आशुतोष शर्मा ,संतोष पीपलवा, मनोज तिवारी ,अखिल अली, मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Banner