सेंट जेवियर हाई स्कूल, सरकंडा में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

# 18 Sep, 2025

सेंट जेवियर हाई स्कूल, सरकंडा में 18-9-25 को मॉन्टेसरी सेक्शन का वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चे, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CEO ए सामंत रे थे ,जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रिंग रेस, , कोन रेस , फ्रॉग रेस और बलून ब्लास्टिंग जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों का उत्साह और ऊर्जा दर्शनीय रही। वहीं, अभिभावकों के लिए भी सुई धागा रेस, म्यूज़िकल चेयर और हांडी रेस जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें उनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुश्री शाइस्ता बेगम ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों और अभिभावकों की उत्साह भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास का भी विकास होता है। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।

Banner