40 में चक्रधर समारोह में बिलासपुर की प्रियंका ने दी अपनी प्रस्तुति

# 29 Aug, 2025

40 में चक्रधर समारोह रायगढ़ 28 अगस्त को बिलासपुर शहर की उभरती कथक नृत्यांगना प्रियंका सलूजा का कथक नृत्य हुआ । जहां पर उन्होंने अपने गुरु भूपेंद्र बरेठ के निर्देशन में रायगढ़ घराना शैली में कथक नृत्य प्रदर्शन किया । जिसमे श्रीमती प्रियंका ने गणेश वंदना, ताल पक्ष जिसमे रायगढ़ घराने के कुछ बंदीसे मैत्रावरुण, दलबादल,कृष्ण परण तथा राजा चक्रधर सिंह की ठुमरी चंद्र बदनी पर भाव विभोर नृत्य किया।

श्रीमती सलूजा की प्रस्तुति और तैयारी देखते बन रही थी और दर्शकों की तालियो से हाल गूंज उठा था। श्रीमती सलूजा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु भूपेंद्र बरेठ एवं अपने माता-पिता तथा परिवार को देती हैं , जिन्होंने उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान किया और इसी कारण वह आज अपनी कला को प्रदर्शित कर पा रही हैं ।चक्रधर समारोह में संगत कलाकार के रूप में संचालन एवं तबला वादन स्वयं उनके गुरु भूपेंद्र बरेठ, गायन एवं हारमोनियम में साहिल सिंह ठाकुर, सारंगी पर शफीक हुसैन, ऑर्गन जगमोहन पटेल मंजीरा में सुहाना सलूजा ने साथ दिया ।

चक्रधर समारोह भारत के प्रसिद्ध समारोह में गिना जाता है , जहां पर देश-विदेश के बड़े से बड़े कलाकार जैसे बिस्मिल्लाह खान , जसराज ,हेमा मालिनी ,वैजयंती माला ,कैलाश खेर जगजीत सिंह ,कविता कृष्णमूर्ति जैसे दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं , ऐसे मंच में प्रियंका को अपनी कला यात्रा में पहले मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ । यह उनके लिए गौरव का विषय है । इस वर्ष के चक्रधर समारोह में कैलाश खेर , कुमार विश्वास , साबरी ब्रदर्स जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच श्रीमती सलूजा भी अपने कथक नृत्य का प्रदर्शन किया । यह उनके परिवार तथा स्वयं के लिए गौरवांवित करने का विषय है ।

Banner