जय वंदेमातरम् संगठन का कावड़ यात्रा 28 को, झाकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

# 21 Jul, 2025

*भव्य कावड़ यात्रा की तैयारी पूर्ण*

जय वंदेमातरम् संगठन के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन 28 जुलाई को किया जा रहा है इस आयोजन का यह तृतीय वर्ष है तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिये संगठन की आवश्यक बैठक खाटू श्याम मंदिर मै सम्पन्न हुई । जय वंदेमातरम् संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा व प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन के द्वारा विगत दो वर्षों से बिलासपुर के शिव भक्ति मे लीन ऐसे भक्त जो किसी कारण वश सावन के पवित्र माह होने वाले कावड़ यात्रा से वंचित रह जाते हैं उनके जय वंदेमातरम् के द्वारा कावड़ निकली गई जैसा कि हम सभी जानते हैं भगवान शिव को एक लौटा जल से ही प्रसन्न कर किया जा सकता । इस वर्ष कावड़ यात्रा को वृहद स्वरूप देने के लिये संगठन ने गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियों भी बनाई जा रही है आकर्षक और वृहद कावड़ भी बनाया जा रहा है ।

संगठन के डॉ रजनीश पाण्डे ने भी संबोधित करते हुये बताया कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने पिया था, और देवताओं ने उन्हें शांत करने के लिए गंगाजल चढ़ाया था, जिससे कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई। कावड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। सावन के महीने में कावड़ यात्रा एक धार्मिक उत्साह का माहौल बनाती है, जिसमें भक्त नाचते-गाते, भजन गाते हुए अपनी यात्रा पूरी करते हैं। कावड़ यात्रा विभिन्न जातियों और समुदायों के लोगों को एक साथ जोड़ती है, जो एक साथ मिलकर इस यात्रा को सफल बनाते हैं। संगठन के द्वारा इस वर्ष भी जिन कावड़ियों को कावड़ की आवश्यकता है उनके लिये कावड़ का निर्माण किया गया है जिसके लिये संगठन के सोहन गुप्ता 8103612496 मनीषा श्रीवास्तव 8827408080 से संपर्क कर सकते हैं ।

आज की इस बैठक मैं डॉ रजनीश पाण्डे , तरुण सरोज , आकाश यादव, जवाहर बांधेकर, रूपेश यादव, आकाश कछवाहा, मनीष श्रीवास्तव, सोहन गुप्ता, विकास गुप्ता, रूपेश चौबे, करन सारथी , रेखा पांडे, अनामिका दुबे, डी विनीता राव ,रामकृष्ण कश्यप, धनंजय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Banner