मरणोपरांत दो लोगो को नेत्रज्योति दे गई ईश्वरी देवी

# 08 Jul, 2025

*मरणोपरांत दो लोगो को नेत्रज्योति दे गई ईश्वरी देवी*।

*सोमवार सुबह सिंधी कॉलोनी निवासी श्रीमती ईश्वरी देवी मेहरचंदानी जी का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया।* *उनके पुत्र रमेश,राजकुमार,मनोहर,चन्द्रपाल व प्रेम ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया ।* *हैंड्सग्रुप की टीम के सदस्य एवं सिम्स से डॉ अन्नू तोमर व नेत्रदान सल्हाकर धर्मेंद्र देवांगन टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया*। *अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है । कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले*|

Banner