स्पेस, स्किल और स्टार्टअप्स का संगम – डी.पी. कॉलेज और इंस्पायरोविजन का एमओयू

# 03 Jul, 2025

बिलासपुर= स्थानीय डीपी विप्रा कॉलेज में दिनांक 2 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान *डी.पी. विप्र ऑटोनॉमस कॉलेज, बिलासपुर* और अंतरिक्ष व नवाचार क्षेत्र में कार्यरत संस्था *इंस्पायरोविजन टेक्नोलॉजीस एलएलपी (इसरो द्वारा मान्यता प्राप्त स्पेस ट्यूटर)* के बीच एक स्मरण पत्र (एमओयु) पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयु का उद्देश्य कॉलेज के छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त स्किल डेवलपमेंट, वोकेशनल एजुकेशन, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, एवं रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। यह साझेदारी कॉलेज के एंटरप्रेन्योर सेल ( ई - सेल ), करियर और प्लेसमेंट सेल, और इन्क्यूबेशन इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करेगी, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों जैसे कि स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, ड्रोन, आर्टिफिसियल और मशीन लर्निंग, और सैटेलाइट प्रोजेक्ट्स में मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रोजगार की दिशा मिलेगी।

 *राष्ट्रीय स्तरीय रॉकेट्री एवं ड्रोन प्रतियोगिता 22-23 अगस्त को* एमओयु के साथ-साथ, एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई है — डी.पी. विप्र कॉलेज और इंस्पायरोविजन टेक्नोलॉजीज़ के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्रीय स्तरीय रॉकेट्री और ड्रोन प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर शहर में किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 और 23 अगस्त 2025 को आयोजित होगा, जिसमें 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में भी मनाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के कॉलेजों से छात्र टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है, जो अपने स्वनिर्मित ड्रोन और रॉकेट मॉडल का प्रायोगिक प्रदर्शन करेंगी। उनका मूल्यांकन उद्योग और संस्थागत विशेषज्ञों की टीम द्वारा तकनीकी मानकों, डिज़ाइन, कार्यक्षमता और नवाचार के आधार पर किया जाएगा। *प्रतियोगिता के लाभ* • नकद पुरस्कार • प्रोजेक्ट के लिए मेंटरशिप व तकनीकी प्रशिक्षण • स्टार्टअप एक्सेलरेशन फंडिंग सपोर्ट • राष्ट्रीय स्तर की मान्यता और प्रमाणपत्र यह आयोजन छत्तीसगढ़ में स्पेस, ड्रोन और डिफेंस इंडस्ट्री के क्षेत्र में एक नई शुरुआत (New Beginning) है। वर्तमान में प्रदेश में इस क्षेत्र में छात्रों के लिए सीमित अवसर हैं, लेकिन यह पहल आने वाली पीढ़ी को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

 *क्या बोले संस्थान प्रमुख* *डॉ.अंजू शुक्ला प्राचार्य डी.पी. विप्र ऑटोनॉमस कॉलेज:* “यह साझेदारी हमारे कॉलेज के छात्रों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र सिर्फ डिग्री प्राप्त न करें, बल्कि नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों में भी दक्ष बनें। इंस्पायरोविजन के साथ जुड़कर हम छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए तैयार कर सकेंगे।

 डॉक्टर निधीश चौबे, प्रभारी - इनक्यूबेशन सेल, डी.पी. विप्र कॉलेज:* “स्पेस , ड्रोन और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएं हैं, और इस एमओयु के माध्यम से हम छात्रों को इन क्षेत्रों में मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और एक्सपोज़र दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं।”

*रंजीत सिंह, सीईओ - इंस्पायरोविजन टेक्नोलॉजीस एलएलपी:* “हमारा मिशन है कि छत्तीसगढ़ के छात्र सिर्फ उपभोक्ता न रहें, बल्कि नवाचार और स्पेस टेक्नोलॉजी के निर्माता बनें। यह एमओयु और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता इसी लक्ष्य की शुरुआत है। आने वाले समय में हम प्रदेश को स्पेस और टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।” उपरोक्त एम ओ यू होने पर कॉलेज के चेयर मेन श्री अनुराग शुक्ला, डॉक्टर मनीष तिवारी, डॉक्टर एम एस तंबोली, अविनाश शेट्टी, डॉक्टर आभा तिवारी, डॉक्टर किरण दुबे विकास सिंह, ने इस एमओयू से छात्रों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा कहा है।

Banner