छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा* *फाउंडेशन ने चंचल सलूजा को* *बनाया बिलासपुर जिला* *महासचिव*

# 07 Apr, 2025

* बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने चंचल सलूजा को बिलासपुर जिले का नया जिला महासचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर फाउंडेशन ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। फाउंडेशन ने विश्वास जताया है कि चंचल सलूजा पूरी निष्ठा से फाउंडेशन के उद्देश्यों का पालन करते हुए जनकल्याणकारी कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे तथा संगठन के विस्तार और नियमों के पालन में पूर्ण सहयोग करेंगे

। इस नियुक्ति की अनुसंसा जिला अध्यक्ष अजय कश्यप एवं ममता सोनी द्वारा की गई है। आदेशानुसार, संरक्षक एएसपी सुरेशा चौबे , प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नम्रता शर्मा l और महासचिव सुशील मलिक ने नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी समीर अली एवं मीडिया प्रभारी अनामिका बारा ने चंचल सलूजा का फाउंडेशन परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पूर्ण सम्मान के साथ बधाई दी।

Banner