भाजपा तिफरा सिरगिट्टी मंडल के अध्यक्ष बने हरीश चंद्र साहू

# 16 Mar, 2025

भाजपा तिफरा सिरगिट्टी मंडल के अध्यक्ष बने हरीश चंद्र साहू

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिले के संगठन नेतृत्व व बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक के अनुशंसा से भाजपा तिफरा सिरगिट्टी मंडल की गठन की गई जिसमें सर्वसम्मति से हरिश्चंद्र साहू को मंडल अध्यक्ष नियुक्ति की गई। बताया जाता है की श्री साहू जमीनी स्तर के एक सामान्य कार्यकर्ता है जो पूर्व मे संगठन के कार्यो को कुशलतापूर्वक निर्वाहन कर नीचे स्तर के कार्यकर्ताओ को आपसी समन्वय बनाकर चलते हैं जिससे संगठन को मजबूती प्रदान होती हैं, निश्चित रूप से श्री साहू को ये कमान मिलने से संगठन में युवाओं के बीच हर्ष व्यव्हार हैं। श्री साहू ने कहां की पार्टी ने मुझपर जो भरोसा दिखाया है उसमें खरा उतरने का पूरा प्रयास है,पार्टी को मजबूती देना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य हैं।

Banner