बीएनआई की अच्छी पहल, डायलिसिस के मरीजों को अब मिलेगा आराम

# 06 Feb, 2025

सामाजिक सेवा में अग्रणी रहने वाले BNI बिलासपुर परिवार द्वारा आज आराध्या हॉस्पिटल को निशुल्क डायलिसि मशीन दी गई। बीएनआई अध्यक्ष किरण पाल सिंग चावला ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग से डायलिसिस मशीन हॉस्पिटल के संचालक रजनीश पांडे को जनसेवा हेतु दिया गया।

श्री सिंग ने आगे बताया कि मशीन की कमी की वजह से मरीज परेशान होते थे,उनकी परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द डायलिसिस मशीन अस्पताल में देने की कोशिश थी जो आज संभव हुआ।

बीएनआई सदस्य प्रकाश ग्वालनी ने बताया कि अस्पताल में यह तीसरी मशीन दी गई है, इसके पहले एक मशीन रामा ग्रुप के द्वारा और दूसरी सिंधी समाज द्वारा दी गई है एक मशीन में केवल तीन मरीजों का ही डायलिसिस संभव होता था जिससे कई बार मरीजों को अस्पताल से वापस लौटना पड़ता था। अस्पताल में वर्तमान में तीन मशीन होने पर मरीजों को राहत रहेगी, एक दिन में यहां 9 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल जाएगी। 

बीएनआई सदस्य गणेश अग्रवाल ने बताया अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से फ्री डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, कार्ड की लिमिट खत्म होने पर डायलिसिस के लिए ₹500 का शुल्क मरीजों द्वारा अस्पताल को दिया जाता है। मरीजों की आर्थिक समस्या को देखते हुए बीएनआई के 10 सदस्यों द्वारा 2 लाख की राशि भी अस्पताल को दी गई है, यह राशि हर साल हमारे द्वारा अस्पताल को दी जाएगी, इस राशि का उपयोग ऐसे मरीजों के लिए किया जाएगा जिनके आयुष्मान कार्ड के लिमिट खत्म हो गई है ऐसे मरीजों को अस्पताल में 500 की जगह ढाई सौ रुपए देना होगा शेष राशि बीएनआई के फंड से अस्पताल को मिलेगा। इस दौरान संरक्षक डी डी आहूजा, कमल छाबड़ा, किशोर गेमनानी, कमल बजाज, अस्पताल स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Banner