सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों को एक साथ लाने संपर्क अभियान की शुरुआत

# 08 Jan, 2025

सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ एवं पूर्व छात्र परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रो से संपर्क करने हेतु पूर्व छात्र संपर्क अभियान की शुरुआत की गई है । विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर के छात्र समाज के प्रति संवेदनशील , राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत, भारतीय जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक, संस्कृति के प्रति अनुरागी और ज्ञान परंपरा को लेकर स्वाभिमानी है । अनेक गुणों और क्षमताओं से संपन्न पूर्व छात्र यदि एक साथ आते है और योजनाबद्ध रूप से कार्य करते है तो समाज और देश के लिए कई गुना प्रभावी कार्य कर सकेंगे । दिनांक १ जनवरी से १५ जनवरी तक पूर्व छात्र संपर्क अभियान की शुरुवात की गई है तथा पूर्व छात्र सहयोग प्रकोष्ठ बनाया गया है । जिसमे आचार्यों के परिवार के पुत्र पुत्रियों के लिए उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना । बीमारी या बच्चों के विवाह के समय क्राउड फंडिंग , आचार्यों को प्रशिक्षण हेतु सहयोग , स्कूल शिक्षा के पश्चात विद्यार्थियो को उच्च शिक्षा एवं रोज़गार हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है । छात्र प्रकोष्ठ का संचालन हेतु वेब साइट www.cgsssalumni.org जारी की गई है । इसके पंजीयन हेतु QR कोड स्कैन करना है । जिसमे मोबाइल नम्बर के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा एवं वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने का प्रावधान दिया गया है । यह जानकारी पूर्व छात्र परिषद के प्रचार सचिव मोहन होनप द्वारा दी गई है ।

Banner