हंसा विहार कॉलोनी एप्पल टावर में हो रहे अवैध निर्माण से कॉलोनीवासी नाराज, आयुक्त से की गई शिकायत

# 10 Feb, 2024

अवैध निर्माण को तत्काल रोकने कॉलोनी वासियों ने नगर निगम आयुक्त से शिकायत की हैं,उक्त पूरा मामला हंसा विहार कॉलोनी एप्पल टावर का बताया जा रहा हैं...

मिली शिकायत के अनुसार कॉलोनी वासियों के कहना हैं कि वे पिछले 10 वर्षों से उक्त कॉलोनी में रहते हैं,वही उक्त टॉवर में पूर्व से ही 4 फ्लोर का निर्माण किया गया हैं.... वही वर्तमान परिस्थिति में बिल्डर संजय बिगड़े द्वारा उपरोक्त टॉवर में रहवासियों व समिति को बिना सूचना दिए व अनुमति के बिना ही अपनी मनमानी करते हुए जबरदस्ती टॉवर के छत में निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं,जिससे वहां रहने वाले रहवासियों को काफी तकलीफों के सामना करना पड़ रहा साथ ही कोई अप्रिय घटना होने के भी आसार हैं... उक्त कॉलोनी रहवासियों का कहना हैं कि उक्त टॉवर चूंकि 10 वर्षों से निर्माणधीन हैं वहः काफी कमजोर भी हो चुका हैं,ऐसी परिस्थितियों में निर्माण कार्य करना मतलब सीधा जान को ख़तरे में डालने के बराबर हैं... रहवासियों ने निगम आयुक्त से उक्त चल रहे इस अवैध निर्माण कार्य को रोकने व बिल्डर संजय बिगड़े के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं..

Banner