राममय हुआ पूरा शहर, होगें विविध आयोजन,मां विंध्यवासिनी समिति द्वारा किया जायेगा 10001 दीप प्रज्वलित द्वारा

# 21 Jan, 2024

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिलासपुर भगवा मय हो चुका है। वही तिफरा स्थित बछेरापारा तालाब में मां विंध्यवासिनी समिति द्वारा दिनांक 22 जनवरी को शाम 6 बजे 10001 दीप प्रज्वलित किया जाएगा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश साहू ने बताया कि इस आयोजन को लेकर तिफरावासी बहुत ही उत्साहित है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला एवं पुरुष आएंगे, निश्चित रूप से यह कार्यक्रम बिलासपुर में ऐतिहासिक होने वाला है , हरीश साहू ने बताया कि धार्मिक आस्था की ज्योत धीरे-धीरे प्रवाहित होकर एक वृह्द रूप ले लेती है आज जो आप नगर को राममय होते देख रहे है उसी अलख का परिणाम है। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जनमानस में आस्था और उल्लास का भाव है ,

Banner