कैट बिलासपुर इकाई द्वारा सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का आयोजन

# 19 Jan, 2024 सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का आयोजन कैट बिलासपुर इकाई द्वारा श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कैट बिलासपुर इकाई द्वारा दुर्गा पंडाल तारबाहर बिलासपुर में सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा का आयोजन 20 जनवरी दिन शनिवार को किया जा रहा है प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा व कैट बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने बताया कि शाम 6 बजे से सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जा रहा जिसमे शहर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे , कार्यक्रम के लिए विशाल मंच बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने कैट के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, बिंदूसिंह कुशवाहा, सचिव हीरानन्द जेयसिंघ, आशीष अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, सुरेन्द्र अजमानी ,अनिल गुप्ता, संजय मित्तल, सुशील छाबड़ा राजेन्द सिंह, परमजीत उबेजा, निहारिका त्रिपाठी, भूमिका डोडेजा, पूजा अग्रवाल, नेहा, दीप्ता, प्रमोद वर्मा, विप्लव साहू व अन्य लगे हुए है
Banner