बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, बेलतरा से सुशांत को मिली टिकट

# 25 Oct, 2023

बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है।बिलासपुर जिले की हाइप्रोफेल सीट बेलतरा का सस्पेंस भी खत्म हो गया है। इस सीट से सुशांत शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। सुशांत शुक्ला स्व. दिलीप सिंह जूदेव के कट्टर समर्थक माने जाते है। इसके अलावा बीजेपी ने अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, कसडोल धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दे इस सीट से बीजेपी के रजनीश सिंह वर्तमान में विधायक है। लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट कर सुशांत शुक्ला को टिकट दिया है। 2008 में परिसीमन के बाद बेलतरा विधानसभा बनी इससे पहले ये सीपत विधानसभा हुआ करती थी। इस हॉट सीट से 2008 से अभी तक बीजेपी ही जीतती आई है।

Banner