अभिलाषा परिसर में गणेशउत्सव की धूम, रोजाना विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

# 25 Sep, 2023

नए बस स्टैंड तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर में विराजित गणेश पंडाल में रोजाना विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में कल समिति द्वारा बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गणेश उत्सव समिति के आयोजक सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले 8 सालों से कॉलोनी में हर्ष और उल्लास के साथ गणपति जी की सेवा की जाती हैं, इसके साथ ही समय समय पर कॉलोनी में विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। प्रतिदिन गणेश जी के आरती के बाद महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया जाता हैं, बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के खेल का भी आयोजन किया जाता हैं, बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उचित पुरस्कार भी दिया जाता है। श्री सिंह ने आगे बताया की आज के व्यस्तता भरी दिनचर्या के कारण लोगों का आपसी मिलना जुलना कम होता जा रहा हैं, समिति द्वारा समय समय पर ऐसे अयोजन करवाने का उद्देश्य रहता हैं कि लोग विभिन्न अयोजन के बहाने एक दूसरे से मिल सकते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में कालोनी के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जिसमें मुख्य रूप से विनय सिंह ठाकुर,अजय पाल सिंह, अजय श्रीवास्तव ,नीतीश उपाध्याय ,श्याम शर्मा, विशाल पाठक, पांडे जी, मनोज ठाकुर एवं अन्य लोगों का निरंतर सहयोग रहता है

Banner