नेहरू चौक में विधायक शैलेश ने लगाई जन चौपाल, पेड़ के नीचे बैठकर सुनी लोगों की समस्या

# 27 May, 2023

विधायक शैलेष पांडेय ने आज नेहरू चौक में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। आज सुबह जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि के अवसर पर समस्त कांग्रेसी नेहरू चौक में उपस्थित थे, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक शैलेष ने वहीं जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। सड़क,पानी, शिक्षा को लेकर ज्यादातर समस्याएं विधायक के पहुंचीं।

एल्डरमैन काशी रात्रे ने अपने वार्ड 21 में 2 बोर के लिए मांग की,वहीं वार्ड नंबर 15 विकास नगर के गार्डन के रखरखाव और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए। विधायक ने 10 लाख की मंजूरी दी। चाटीडीह निवासी गुलनाज बाबा खान और नाजिया आवास की समस्या, ब्लॉक चार के अध्यक्ष मोती थारवनी ने गरीब बच्चो के आत्मानंद स्कूल में प्रवेश को सुनिश्चित करने और उन्हें एडमिशन प्रक्रिया में होने वाले समस्याओं से विधायक श्री पाण्डेय को अवगत कराया। मौके में उपस्थित स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश गोयल ने गवर्मेंट मल्टी परपस स्कूल गांधी चौक में हो रहे स्टेडियम निर्माण के निरीक्षण के लिए विधायक शैलेष पांडेय से आग्रह किया जिससे गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी ना हो। जन चौपाल के दौरान गर्मी को ध्यान में रखते हुए विधायक शैलेष ने उपस्थित सभी लोगो के लिए छाछ की व्यस्वस्था करवाई,इसके साथ ही मौके पर उपस्थित जरूरतमंद लोगों को विधायक शैलेष ने अनुदान भी दिया। इस दौरान , शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महिला अध्यक्ष पिंकी बत्रा,जफर अली, रामा बघेल,एल्डरमैन बंटी गुप्ता, एल्डरमैन काशी रात्रे,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू,अखिलेश वाजपेई,,ऋषि पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Banner