पत्रकार अशोक व्यास को ' ऑथर ऑफ द ईयर 2022 ' अवार्ड

# 03 Apr, 2023

पत्रकार अशोक व्यास को ' ऑथर ऑफ द ईयर 2022 ' अवार्ड

बिलासपुर। बुक्स क्लिनिक पब्लिकेशन ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक व्यास को 'ऑथर ऑफ द ईयर 2022 ' अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें विविध विषयों पर पुस्तकें लिखने के लिए दिया गया है। व्यास ने अब तक सात पुस्तकें लिखी हैं। इसमें कविताओं की चार पुस्तकें, व्रत कथाओं पर दो पुस्तकें और ज्योतिष पर एक पुस्तक शामिल है। उनकी आठवीं पुस्तक मंत्रों पर आधारित है जो जल्द प्रकाशित होगी। व्यास को यह पुरस्कार शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। बुक्स क्लिनिक पब्लिकेशन के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन ने बताया कि लेखन की विधा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और इस विधा को प्रदेश में नए आयाम देने के उद्देश्य से 'ऑथर ऑफ द ईयर ' अवार्ड शुरू किया गया है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Banner