छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज का 'तीज तिहार' आयोजन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का हुआ सम्मान

# 05 Sep, 2022

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा दिनांक 04.09.21 रविवार को तीजा तिहार (प्रदेश स्तरीय तीज मिलन समारोह) का आयोजन बिलासपुर अशोक नगर सरकंडा इस्थित सिद्धि मुस्कान भवन में हुआ। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सम्पूर्ण प्रदेश से लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक तिवारी थे, अध्यक्षता बिलासपुर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ विनय पाठक, हर्षिता पाण्डेय जयश्री शुक्ला, ऋतु शैलेश पाण्डेय, रेखा भास्कर दीवान, राजकुमार तिवारी, विनय शर्मा, परिवेश तिवारी उपस्थित रहे। स्वागत भाषण संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष शिवांजल शर्मा एवं आभार व्यक्त संगठन उपाध्यक्ष निमेष शुक्ला ने दिया। मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शुक्ला पाण्डेय ने किया।

ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील महिला ब्राह्मण सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ रजनी पाठक, श्रीमती वसुधा पाण्डेय, अनिता पाण्डेय, अलका तिवारी, संगीता राजकुमार तिवारी, रंजना पाण्डेय, नूपुर उपाध्याय, नेहा उपाध्याय, अंकिता शुक्ला, स्मिता तिवारी पांडेय, निधि तिवारी, अजिता पांडेय, श्रीमती पायल पाण्डेय का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताये नृत्य, गायन, रंगोली, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, सलाद सज्जा, पुष्प सज्जा, मेहेंदी, फैंसी ड्रेस, तीज श्रृंगार आदि का आयोजन किया गया जिसमे समाज की महिलाओं एवं बच्चो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेट स्वरुप दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षिका वसुधा पाण्डेय,अनिता पाण्डेय, संगठन सहसचिव डॉ ऋचा पाण्डेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लतिका मिश्रा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रक्षा बड़गैया, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सीता शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सहसचिव अलका तिवारी,मोनिका मिश्रा, जिला अध्यक्ष रुचि मिश्रा,खुशबू शर्मा,संध्या तिवारी, पिंकी तिवारी,स्वाति मिश्रा,ज्योति द्विवेदी,राजीवलोचन शर्मा,अभिजीत पाण्डेय,पीयूष तिवारी,अनुराग धर दीवान,अभिलाष तिवारी, श्प्राजल तिवारी,आर्यन शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Banner