सराहनीय पहल-कृष्ण कुंज बनाने जंगल मितान शासन को देगी एक एकड़ जमीन

# 10 May, 2022

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेकृष्ण जन्माष्टमी के दिन एक एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण कर कृष्ण कुंज बनाये जाने की घोषणा की कहा कि इसमें बड़े पेमाने पर बरगद,पीपल,नीम, कदम्ब के वृक्ष लगावे जावेंगे,उनकी इस घोषणा पर छत्तीसगढ़ जंगल मितान के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी ने उन्हें बधाई दी और कहा की यह एक पुनीत कार्य है।

श्री बाजपेयी पिछले 27 वर्षों से वृक्षारोपण का कार्य अपनी जंगल मितान की टीम के साथ लगातार कर रहें है आज टीम के द्वारा रोपित पौध विशाल वृक्षों के रूप में तैयार हो गए यह कार्य जंगल मितान की टीम आनवर्त करती रहेगी। श्री बाजपेयी ने कहा कि इस पुनीत कार्य हेतु वे मुख्यमंत्री के माध्यम से शासन को जंगल मितान परिसर में एक एकड़ जमीन देना चाहते है जिसका उपयोग वृक्षारोपण हेतु किया जावे व उस एक एकड़ भूमि में कृष्ण कुंज बनाया जावे।

अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,अध्यक्ष जंगल मितान, ब्रांड एम्बेसडर नगर निगम बिलासपुर,

Banner