एन.एस.यू.आई ने की स्ट्रीट लाईट व बस स्टॉपेज की मांग

# 21 Apr, 2022

*एन.एस.यू.आई ने की स्ट्रीट लाईट व बस स्टॉपेज की मांग*

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, NSUI लगातार छात्र हित मे काम करते आ रही है बुधवार को कलेक्टर कार्यलय पहुँचकर NSUI छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव अमन शुक्ला ने छात्र हित मे विभिन्न मांगों को लेकर ड्यूटी कलेक्टर  अजित पुजारी को ज्ञापन सौपा है ।

छत्तीसगढ़ एजुकेशन हब कोनी में स्ट्रीट लाइट व बस स्टापेज की मांग

बिलासपुर नगर निगम में शामिल जोन क्रमांक 8 कोनी ने विगत कई वर्षों से कई शैक्षणिक संस्थाएं संचालित हो रही हैं सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास,अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय,जैसी बड़ी संस्था के साथ-साथ इंजरिंग कॉलेज आईटीआई, महिला आईटीआई ,निगम का बस डिपो,शासकीय स्कूल प्राइवेट स्कूल और अन्य कई संस्थाएं संचालित है जहां स्थानीय बच्चों के साथ-साथ अन्य प्रांतों और राज्यों से आए बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं नगर निगम में शामिल होने के बाद भी जोन क्रमांक 8 कई सुविधाओं से वंचित है जिसमें NSUI की प्रमुख मांग है की बिलासपुर कोनी मुख्य मार्ग में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए ताकि आने जाने में लोगों को सुगमता हो साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर लूटपाट और अपराधिक घटनाओ से पर अंकुश भी लगेगी वही आसामाजिक तत्व के लोग भी यहाँ अंधेरे का फायदा उठाकर रास्ते मे ही शराब सेवन करते रहते है जिससे यह से गुजरने वाले लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है वही गुरुघासीदास मेन गेट के सामने व कोनी आई.टी.आई मेन गेट के सामने बस स्टॉपेज हो जिससे कड़ी धूप मैं और बारिश के समय स्टॉपेज के नीचे खड़े होकर छात्र बसों व अन्य वाहनों का इंतजार कर सकें एन एस यू आई आपसे इस क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को देखते हुए मांग करती है कि मुख्य मार्ग में स्ट्रीट लाइट व बस स्टॉपेज की व्यवस्था यहाँ रहने वाले लोगों व छात्रों को इस दिक्कत से निजाद मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अनिल,तिलक,निखिल,धीरेंद्र,करण,विजय,देव,योगेश,ऋषि आदि छात्र नेता मौजूद थे । NSUI के प्रदेश सचिव अमन शुक्ला ने कहा की ड्यूटी कलेक्टर श्री अजित पुजारी जी ने आश्वासन दिया है कि की हमारी मांग जल्द पूरी की जाएगी यदि हमारी मांग पूरी नही हुई तो छात्रों के हित के लिए NSUI ने पहले भी लड़ाई लड़ी है और इस मांग को पूरा करवाने हेतु हर संभव प्रयास कर अपनी मांग पूरी करवाएगी

Banner