जंगल मितान कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय नेचर ट्रैकिंग का सफल आयोजन सम्पन्न,प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र,जल्द ही दूसरी ट्रैकिंग की तिथि होगी तय

# 20 Dec, 2021

बिलासपुर-जंगल मितान कल्याण समिति शिवतराई द्वारा समय-समय पर पर्यावरण के संरक्षण हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं, इसी तारतम्य में 19दिसंबर 2021 को नेचर स्टडी ट्रेक/कैम्प का आयोजन किया गया था। समिति के अध्यक्ष अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपाई ने बताया कि वर्तमान में युवाओं का सकारात्मक रुझान पर्यावरण के लिए हैं। नेचर स्टडी ट्रैकिंग व कैम्प एक ऐसा माध्यम हैं, जिसके जरिये पर्यावरण प्रेमी सीधे विभिन्न प्रकार के वनस्पति, जंगल के जीव जंतु से रूबरू हो पाते हैं, ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित लोगों की जिज्ञासा और विभिन्न प्रकार के सवालों के जवाब उन्हें मिल जाते हैं।

श्री बाजपेयी ने आगे बताया कि प्रकृति वैज्ञानिक Vivek Yeshwant Joglekar के मार्गदर्शन में ट्रैकिंग में आने वाले सभी लोगों को पर्यावरण को समझना और भी आसान हो जाता हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जोगलेकर सर् और मुंबई से आये मनोज शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश बाजपेयी,विवेक जोगलेकर,शुभदा जोगलेकर,मनोज शर्मा,डॉ चंद्रनाथ बाजपेई क्रीड़ा अधिकारी,आशीष खंडेलवाल,लीलाराम खुसरो,कृष्णा वैष्णव,सुमन मरावी सहित अन्य जंगल मितानिनों का विशेष सहयोग रहा। आने वाले समय मे भी विभिन्न ट्रेक का आयोजन किया जाएगा।

Banner