आधार कार्ड में फोटो बदलना अब हुआ आसान,किसी डॉक्यूमेंट की नहीं होगी जरूरत

# 10 Dec, 2021

आधार कार्ड में आप अपने फोटो भी बदल सकते हैं। 12 अंकों वाले इस कार्ड को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से जारी किया जाता है। इसके कार्डधारक इसमें तमाम अपडेट करा सकते हैं।

सही तरीके से प्रिंट नहीं हुआ फोटो तो बदल सकते हैं अगर आपका बायोमैट्रिक या फोटो एनरॉलमेंट के समय सही तरीके प्रिंट नहीं हुआ है तो आप इसे बदलवा सकते हैं। इसमें कुछ सुविधाएं ऐसी होती हैं, जिसे आप ऑन लाइन अपडेट कर सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल ID को आप ऑन लाइन अपडेट कर सकते हैं।

 बायोमैट्रिक अपडेट के लिए आपको आधार के एनरॉलमेंट सेंटर पर ही जाना होगा। यहां पर आप बायोमैट्रिक जानकारियों जैसे आंख की पुतली, अंगुलियों के निशान और फोटोग्राफ को बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसमें जरूरी कॉलम को भरना होगा और फिर नजदीकी आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर इसे जमा करना होगा। जानकारियों का वेरीफिकेशन होगा UIDAI का अधिकारी आपकी जानकारियों का वेरीफिकेशन करेगा और एक नया फोटो कैप्चर करेगा। इस सेवा के लिए 100 रुपए और GST का चार्ज देना होगा। अपडेट रिक्वेस्ट की आपको एक्नॉलेजमेंट रसीद लेनी होगी। UIDAI की वेबसाइट से आप आधार कार्ड के अपडेट की स्थिति को चेक कर सकते हैं।

 ध्यान दें कि फोटो बदलने के लिए आपको किसी भी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। आपको अपना कोई फोटो भी नहीं देना होगा, क्योंकि आधार के अधिकारी अपने कैमरे से जगह पर ही फोटो कैप्चर करते हैं। आधार में इसे अपडेट होने में 90 दिन लग सकते हैं। एक्नॉलेजमेंट की रसीद से आधार अपडेट के प्रोग्रेस की स्थिति को चेक कर सकते हैं। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए सेल्फ सर्विस ऑन लाइन मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

e-KYC भी ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं इसके साथ ही e-KYC भी आप ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं। UIDAI ने पेपरलेस ऑफलाइन e-KYC को लॉन्च किया है। e-KYC को जनरेट करने के लिए आपको इस वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/offlineaadhaar पर जाना होगा। यहां पर आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद सेंड OTP पर क्लिक करें और आए हुए OTP को डालें। चार अंकों का एक कोड आपको दिया जाएगा जो आपकी e-KYC का पासवर्ड होगा। इस पासवर्ड को डालने के बाद आप जिफ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। (साभार)

Banner