कबूतरी बहुत सुंदर थी' का विमोचन 16 नवम्बर को

# 15 Nov, 2021 ------------------ 'कबूतरी बहुत सुंदर थी' का विमोचन 16 नवम्बर को --------------------------------------------------------------- बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ बिलासा साहित्य मंच के तत्वावधान में कवि एवं चित्रकार व्ही.व्ही. रमण किरण के द्वारा रचित कविता संग्रह 'कबूतरी बहुत सुंदर थी' का विमोचन पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर वंश गोपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी के सुप्रसिद्ध कथाकार डॉ. देवेंद्र, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, करेंगे। विमोचन समारोह का आयोजन 16 नवम्बर मंगलवार को शाम 4:00 बजे से आईएमए भवन सीएमडी चौक में आयोजित है, आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने नगर के साहित्यप्रेमियों एवं कवियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
Banner