व्हाट्सएप के फीचर में नया बदलाव,डिलीट फ़ॉर एवरीवन की टाइम लिमिट होगी खत्म

# 03 Nov, 2021

वॉट्सऐप अपने 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर में नया अपडेट लेकर आ रहा है। नए अपडेट के बाद आप सेंड कर चुके मैसेज को कभी भी डिलीट कर पाएंगे। अभी इस फीचर की टाइम लिमिट 68 मिनट है। कंपनी ने इस फीचर को 2017 में रोल आउट किया था। जिसके बाद इस फीचर के टाइम लिमिट को लेकर कई बार अपडेट भी किया गया। अभी किसी सेंड किए गए मैसेज को डिलीट करने के लिए 'डिलीट फॉर मी' और 'डिलीट फॉर एवरीवन' के दो ऑप्शन मिलते हैं। अभी वॉट्सऐप हम किसी मैसेज को सेंड करने के 4096 सेकेंड (या 68 मिनट और 16 सेकेंड) तक डिलीट कर सकते हैं। 2017 में इस फीचर लॉन्च करने के बाद कई बार इसकी टाइम लिमिट बढ़ाई गई है। शुरुआत में सिर्फ मैसेज को सभी के लिए डिलीट करने के लिए 8 मिनट ही मिलते थे। हालांकि, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम दोनों यूजर्स बिना किसी टाइम लिमिट के ऐप से पुराने मैसेज को हटा सकते हैं।

वॉट्सऐप में 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर यूज करने का तरीका

उस कॉन्टैक्ट, ग्रुप को ओपन करें जहां पर आपने मैसेज भेजा है इस बात का ध्यान रहे कि मैसेज 68 मिनट और 16 सेकेंड से ज्यादा पुराना नहीं हो अप मैसेज को टैब करके रखें इससे वो सिलेक्ट हो जाएगा ऊपर की तरफ डिलीट के आइकॉन को टच करें अब 'डिलीट फॉर मी' या 'डिलीट फॉर एवरीवन' को चुनें।

Banner