राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर

# 29 Oct, 2021

*राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग के लिए आवेदन 20 नवम्बर तक आमंत्रित*

बिलासपुर - राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में एसएससी, बैकिंग भर्ती बोर्ड, रेलवे भर्ती बोर्ड, छ.ग. व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवश्यक आर्हता एवं पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी 20 नवम्बर 2021 तक आवेदन कर सकते है। कोचिंग के लिए आवेदन पंजीकृत डाक से भेज सकते है अथवा कार्यालय दिवस से स्वतः उपस्थित होकर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, र्साइंस के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है एवं विभागीय वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में भी देखा जा सकता है।

Banner