शाहरुख खान को बड़ा झटका, Byju's ने रोके सारे विज्ञापन

# 09 Oct, 2021 क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन खान के पिता शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान देश की सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju's) के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब उनके बेटे आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को बंद कर दिया है।
Banner