कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पाना हुआ अब आसान, इस नंबर पर करें मैसेज और कुछ ही सेकंड में मिल जाएगा सर्टिफिकेट

# 09 Aug, 2021

देश-विदेश में ट्रैवलर्स को एंट्री देने से पहले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर जोर दिया जा रहा है। भारत में भी कई राज्य इस पर सहमति जता चुके हैं। इस बीच सरकार ने वैक्सीन सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए एक कदम उठाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को बताया कि अब कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट वॉट्सऐप के जरिए चंद सेकेंड में हासिल किया जा सकेगा। सरकार के इस निर्णय से उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जिन्हें कोविन पोर्टल या ऐप से वैक्सीन सर्टिफिकेट हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जो व्यक्ति वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट हासिल करना चाहता है, उसे अपने मोबाइल से एक वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजना है। इसके बाद कुछ सेकेंड के अंदर ही उसे वैक्सीन सर्टिफिकेट भेज दिया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में सरकार के इस कदम को आम आदमी के लिए शानदार निर्णय बताया।

रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा OTP सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए +91 9013151515 नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा। इसके बाद covid certificate लिखकर इस नंबर पर मैसेज भेजना होगा। जिस नंबर से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया होगा, उस नंबर पर OTP आएगा। उसे भी वापस वॉट्सऐप के मैसेज बॉक्स में लिखकर भेजना है। इसके बाद चंद सेकेंड में कोविड सर्टिफिकेट आ जाएगा। (साभार भास्कर न्यूज)

Banner