वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण संवर्धन हेतु कार्य कर रही है जंगल मितान संस्था का अगला कार्यक्रम 29 को

# 07 Aug, 2021

#जंगल मितान द्वारा 29 अगस्त को ट्रैकिंग का होगा कार्यक्रम

वन एवं पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित संस्था जंगल मितान छत्तीसगढ़ द्वारा मित्रता दिवस 1 अगस्त को एक दिवसीय "युगल मानसून ट्रैक" का आयोजन शिवतराई वन परिक्षेत्र(अचानक मार) में किया गया था, अगली कड़ी में 29 अगस्त को एक और ट्रैकिंग रखा गया हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र प्रदीप बाजपेयी ने बताया कि इस ट्रैकिंग अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को जल,जंगल और जमीन के परिस्थितिकी से अवगत कराना था।जिसमें वे वर्षाकाल में जंगल के इकोसिस्टम को नजदीक से देखे और समझ सकें।साथ ही अभियान में शामिल लोगों में एक दूसरे के साथ साथ वृक्ष और जंगल के प्रति भी मैत्री भाव उत्पन्न हो यह भी इस अभियान का उद्देश्य था।

विगत 1 अगस्त को आयोजित ट्रैकिंग में शामिल 15 युगल एवं किशोर प्रतिभागियों सहित 40 लोगो ने अचानक मार वन क्षेत्र से लगे शिवतराई के आसपास लगभग 8 किलोमीटर के कच्चे पक्के रास्ते पर ट्रैकिंग करते हुए स्थानीय जैव विविधता का करीब से अवलोकन किया।वरिष्ठ पर्यावरण विद विवेक जोगलेकर ने इस पूरे अभियान में प्रतिभागियों को वन्य पशु पक्षियों तथा वनस्पतियों के विषय मे बहुत बारीक जानकारी दी थी जिससे सभी लाभान्वित हुये।

अभियान में शामिल स्थानीय आदिवासी युवा लीलाराम खुसरों ने जंगल मे पाए जाने वाले ओषधीय को पहचानने और उनके गुणों तथा उपयोग से प्रतिभागियों को अवगत कराया था। संस्था द्वारा ट्रैकिंग में शामिल लोगों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

श्री बाजपेयी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जंगल एवं वन्य जीवों के महत्व को समझने के उद्देश्य से इस तरह के ट्रैकिंग अभियान लगातार आयोजित किए जाएंगे। अगस्त 29 को भी संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार हो जाएगी और सभी को विस्तृत जानकारी भी मिल जाएगी। संस्था के संरक्षक अजय पाठक, सचिव समीर सिंह, कार्यक्रम संयोजक आशीष खंडेलवाल, शुभदा जोगलेकर, डॉ श्रुति गुप्ता, संदीप गुप्ता, अपूर्व श्रीवास्तव, प्रवीण माहेश्वरी अनिरुद्ध बगे एवं    समय- समय पर वन एवं चंद्र नाथ वाजपेयी वन्यप्राणियों के संरक्षण संवर्धन हेतु विभिन्न परिचर्चा का आयोजन किया जाता हैं।

Banner