नहीं रहे दिलीप कुमार,लंबे समय से थे बीमार,मुम्बई के हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस

# 07 Jul, 2021

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 5 जुलाई को ही उनके ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि दिलीप साहब की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह अभी भी अस्पताल में ही हैं।

पद्मभूषण और दादा साहब अवॉर्ड से सम्मानित बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें 8 बार बेस्ट एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में सरकार ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण भी दिया था।

Banner