पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, विधायक शैलेश पीड़िता के साथ पहुँचे एसपी ऑफिस, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने दिये निर्देश

# 05 Apr, 2021

रतनपुर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष आशारानी सूर्यवंशी इन दिनों प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं. आशारानी सूर्यवंशी ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं ससुराल वालों पर लंबे समय से मारपीट करने का आरोप भी लगाया है. इसे लेकर आशारानी विधायक शैलेश पांडेय से शिकायत की है. इसके बाद विधायक ने एसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

.एक समय रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जैसी कठिन जंग जीत चुकी आशारानी सूर्यवंशी इस समय पति समेत अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से बेहद त्रस्त हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि उनके पति नारायण करवारे, सास गीता देवी करयारे, देवर सुखदेव करयारे, ससुर पुरुषोत्तम करयारे औंर ननंद सावित्री मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं और प्रताड़ित भी करते हैं। रतनपुर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी की गुहार सुनकर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने पुलिस से बात की तथा इस मामले की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आशा सूर्यवंशी ने अपने आवेदन में लिखा है कि वर्तमान में वह रतनपुर के महामायापारा में निवास करती है। 23 मार्च 1917 को उसकी शादी पथरिया में रहने वाले नारायण करवारे के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई। उसका एक पुत्र है। शादी के सात माह बाद से शुरू हुए प्रताड़ना और मारपीट के सिलसिले ने आशा सुर्यवंशी के जीवन को नरक बना दिया। हाल ही में 18 मार्च 2021 को वह अपने मायके रतनपुर आई हुई थी। 1 दिन रुक कर 20 मार्च को उसका पति उसे अपने घर पथरिया ले गया। यहां आकर उसने और उसके माता-पिता तथा देवर ने उसके साथ मारपीट की और बच्चा छीन लिया। उस दिन की मारपीट..,और जानलेवा हो जाती। लेकिन आशा सूर्यवंशी ने 112 को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस आकर आशा सूर्यवंशी और उसके पति नारायण करवारे को अपने साथ ले गई। वहां भी आशा सूर्यवंशी का पति उससे पैसों की मांग करता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर उनके घर भेज दिया। घर जाने पर आशा सूर्यवंशी की ननंद ने यह कहकर उसकी पिटाई शुरू कर दी कि तू मेरे भाई को जेल भेजेगी...? इस प्रताड़ना और मारपीट से अपनी जान बचाने के लिए रतनपुर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी किसी तरह अपने मायके रतनपुर आ गई। ससुराल वालों की प्रताड़ना से दुखी और उनकी मारपीट से भयभीत आशा सूर्यवंशी में आज बिलासपुर में शहर विधायक शैलेश पांडे से भेंट की और अपना दुखड़ा बताते हुए,, सास गीता देवी करयारे,पति नारायण करयारे और देवर सुखदेव करयारे तथा ससुर पुरुषोत्तम करयारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का दुखड़ा सुनने के बाद चार विधायक शैलेश पांडे ने पुलिस के अधिकारियों से बात कर उनसे आग्रह किया कि इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

Banner