छात्र -छात्राओ की पढ़ाई और सुरक्षा दोनो जरुरी, विधायक शैलेश ने किया स्कूलों का निरीक्षण

# 15 Feb, 2021

*छात्र -छात्राओ की पढ़ाई और सुरक्षा दोनो जरुरी है* -- शैलेश पाण्डेय

*नगर विधायक ने किया स्कूलों का निरिक्षण*

बिलासपुर-आज नगर विधायक और माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य शैलेश पाण्डेय ने करोना काल के बाद पेहली बार स्कूल खोलने के सरकार के निर्णय के बाद शहर के स्कूलों का निरिक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया कि किस तरह स्कूल अपनी पढाई की व्यव्स्था बनाये हुए है। महामारी से बचाव के कारण बहुत समय से प्रदेश मे स्कूल बंद थे आज पेहली बार स्कूल खुल रहे है जिसमे बच्चो की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिये आज नगर विधायक स्कूल गये और जायजा लिया। आज बिलासपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल और शासकीय मल्टी पर्पस स्कूल और महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल का निरिक्षण किया जिसमे नगर विधायक के साथ  संदीप चोप्डे, श्री दसराथि , अनुभव बाजपाई और तीनो स्कूल के प्राचार्य श्री जसपाल, श्री गौरहा और  केरोलिन सतूर और शिक्षक गण उपस्तिथ थे। शासन के निर्देशो के अनुसार शालओं की तैयारी का जायजा किया गया।

Banner