बढ़ते पेट्रोल, डीजल के दाम को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवा नायडू के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

# 23 Jan, 2021

बिलासपुर-लगातार पेट्रोल डीजल के दामो में वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा गोलबाजार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवा नायडू ने कहा कि लगातार पेट्रोल,डीजल के रेट में वृद्धि हो रही है,जिस वजह से आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा हैं और केंद्र सरकार मौन हैं। केंद्र सरकार को बढ़ते दामो की ओर ध्यान देने की आवश्यकता हैं, कोरोना की वजह से वैसे ही आम इंसान आर्थिक मार झेल रहा हैं, पेट्रोल,डीजल के लगातार दाम बढ़ने से दैनिक आवश्यक के चीज़ो में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं, जिस पर समय रहते नियंत्रण करना जरूरी हैं।

इस दौरान जिला महासचिव गोपाल दुबे विधानसभा उपाध्यक्ष अमित दुबे, महासचिव ऋषि कश्यप, अमन सोनी वरुण कश्यप,रोशन हिन्दुजा, बिल्लू यादव,मंथन दुबे,उपस्थित रहे।

Banner