बिलासपुर-ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद से पदमुक्त हुए तैय्यब,आदेश हुआ जारी

# 20 Jan, 2021 बिलासपुर-4 जनवरी को मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाउस के बाहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक शैलेष पाण्डेय के बीच विवाद मामले में ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को पद से हटा दिया गया हैं। मामले की शिकायत विधायक ने पीसीसी से की थी जिसके बाद पीसीसी ने मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम ने जांच रिपोर्ट पीसीसी को सौंप दिया। रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए आज ब्लॉक अध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया हैं।
Banner